शुगर फेड के चेयरमैन और विधायक रामकरण काला ने 95 नवनिर्वाचित सरपंच एवं प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस बैठक में विधायक ने उनको गांव में विकास कार्य कराने संबंधी गुर दिए। इसके साथ ही उन्होंने सरपंचों से गांव में कराए जाने वाले कार्यों की सूची तैयार रखने की सलाह दी।
विधायक ने कहा कि सभी विजेता सरपंचों को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात कराई जाएगी। प्रत्येक गांव को विकास के लिए करोड़ों रुपये की विकास राशि देने की सिफारिश करेंगे। पंच-सरपंच को लड़ाई-झगड़े से दूर, जाति-पाति व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गांव के विकास की ओर ध्यान देना होगा।
कहा कि प्रत्येक गांव में जाकर वह चार-चार घंटे का समय देंगे। इसमें गांव की आवश्यकतानुसार गांव में विकास के काम कराए जाएंगे। सरपंच अपने-अपने गांवों से विकास कार्यों की सूची तैयार रखें और जल्द ही उपमुख्यमंत्री से मिलकर इन कार्यों पर मोहर लगवा दी जाएगी। जो कार्य अधूरे पड़े हैं उन्हें भी प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। इस मौके पर नपा प्रधान डॉ. गुलशन क्वात्रा, जगबीर मोहड़ी, डॉ. प्रवीण शर्मा, अमनदीप सिंह, पार्षद राजेश उप्पल, पार्षद जगतार सिंह, सुकरम पाल, कंवरपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विधायक ने कहा कि पिछले तीन साल से सरपंच और पंच न होने से वह अकेले ही काम कर रहे थे। इस कारण गांवों में विकास की गति धीमी थी। कोरोना काल और किसान आंदोलन में काम नहीं हो सका। अब आने वाले दो साल में पिछली कमी को पूरा किया जाएगा। युद्धस्तर पर गांवों में विकास के काम होंगे।
बैठक में सरपंच पवन ढांडा खरींडवा, मनोज तंगौरी, जयंति कश्यप, नीलम देवी, सतीश कुमार, सचिन कुमार, जसविंद्र सिंह, सीमा देवी, रणजीत त्यौड़ी, रिंकू राम, कुलदीप, गुरबख्श सिंह, गोल्डी, राकेश रावा, प्रदीप, गुरजेंट, सुखदीप मोहड़ी, राजू त्यौड़ा, सतपाल, रणजीत रंगा, पवन कुमार, कोमल, गगनदीप, सुखविंद्र सिंह, नेहा, सुमित कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार, मोनू, प्रवेश कुमार, सरबजीत, रकबीर सिंह, सतनाम सिंह, दीदार सिंह, दलबीर सिंह, राहुल, बलिंद्र सिंह, कुलविंद्र, सतीश, रजत हबाना, रामचंद्र थड़ोली, मनजीत कौर सहित अन्य सरपंच मौजूद रहे।