फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फोक डांस में कसीथल की टीम प्रथम

Sat, 18 Oct 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक व अति​थि। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पलवल कुरुक्षेत्र में जनसंख्या शिक्षा प्रकोष्ठ एससीईआरटी गुरुग्राम के सौजन्य से जिला स्तरीय रोल प्ले और फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ व्याख्याता एवं इंचार्ज डाइट जसविंदर सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। डीआरयू विंग इंचार्ज एवं वरिष्ठ व्याख्याता विद्याधन ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में संचार कौशल, आत्मविश्वास और सामाजिक समझ को बढ़ाते हैं। जिले के पांचों ब्लॉकों से चयनित कुल 10 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। फोक डांस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कसीथल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरी की टीम द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौंदा की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं रोल प्ले प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन (थानेसर ब्लॉक) की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौंदा की टीम द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुर्तजापुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विषय स्वास्थ्य ही धन है, मानसिक एवं शारीरिक शोषण और साइबर अरेस्ट जैसे सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहे। विजेता टीमों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनिल शर्मा, अनीता, सुनील सहित डाइट सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक व अतिथि। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें