फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ओलंपिक खेलों के लिए कराटे टीमों का चयन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में निकट भविष्य में होने जा रहे ओलंपिक खेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हरियाणा खेल कराटे संघ के उपाध्यक्ष डॉ. नरेश मग्गू ने बताया कि ओलंपिक के तहत विभिन्न जिलों में खेलों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत कराटे टीमों का चयन शुक्रवार से शुरू होगा। हरियाणा के टॉप आठ जिलों से लगभग 312 कराटे खिलाड़ियों की ओर से प्रतिभागिता की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टॉप आठ जिलों में खिलाड़ियों के चयन के लिए कराटे संघ के अध्यक्ष एवं खरखौदा के विधायक पवन कुमार की अध्यक्षता में 3 अक्तूबर को गीता शास्वत सेवा सदन कुरुक्षेत्र में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे जिसमें करीब 600 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों में से चयनित खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरियाणा ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल व पर्यवेक्षक के रूप में नरबीर मलिक, मोहित कुमार, सूर्यदेव, आशीष राठी, ललित बेदी व कमलेश नेहरा ट्रायल में उपस्थित रहेंगे। ट्रायल के लिए तकनीकी निदेशक सुशील शर्मा को संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें