बाबैन। कुश्ती दंगल में पहलवानों का हाथ मिलाते हुए आयोजक। आयोजक
बाबैन। लखमड़ी में मीर बाबा पीर की मजार पर आयोजित दो दिवसीय वार्षिक मेले में कलवा गुर्जर ने ईरान के पहलवान पेडरम को चित कर पांच लाख रुपये की झंडी वाली कुश्ती जीत ली। मोहाली पंजाब के एसपी नवरीत सिंह विर्क के सहयोग से आयोजित मेले में दंगल, महिला कबड्डी और पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। मेले का समापन पंजाबी गायकों भूपेंद्र बबल, जी खान, शिवोत और संदीप बरार की प्रस्तुतियों के साथ हुआ।
पांच लाख रुपये की कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे, इसके अलावा गांव के बुजुर्गों की स्मृति में 21-21 हजार रुपये की पांच कुश्तियां भी कराई गईं। महिला कबड्डी और पुरुषों के दंगल ने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। एसपी नवरीत सिंह विर्क ने कहा कि मेले और खेल सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ युवाओं में अनुशासन और खेल भावना विकसित करते हैं। ऐसे आयोजन नए खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच देते हैं और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाते हैं। मेले में विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।