फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवा वैज्ञानिकों ने पेश किए शोध आधारित प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 32वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों की करीब 31 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सतत विकास से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए वैज्ञानिक विचार और शोध आधारित परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। यह आयोजन भारतीय संसाधन एवं विकास एसोसिएशन ने किया। कार्यक्रम में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने भी सहयोग किया। विद्यार्थियों ने सतत विकास के लिए विज्ञान में नवाचार विषय पर प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन प्रोजेक्ट का उद्देश्य पर्यावरण और स्थिरता से जुड़ी चुनौतियों का समाधान खोजना था। चयनित टीमें 27 और 28 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
जिला परियोजना संयोजक कृष्ण कुमार ने चयनित टीमों और मूल्यांकनकर्ताओं को सम्मानित किया। जिला समन्वयक सुनीता सैनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिला अकादमिक समन्वयक सविता खर्ब ने व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का समन्वय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें