फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड तीर्थ की तर्ज पर विकसित होगा कालेश्वर तीर्थ

Sat, 21 Jan 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
कालेश्वर तीर्थ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि ज्योतिनगर सूरजकुंड तीर्थ की तर्ज पर ही कालेश्वर तीर्थ का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के पदाधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है और जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा जाएगा। इस तीर्थ का इतिहास सदियों पुराना है। इस तीर्थ के किनारे रावण ने भगवान शिव की आराधना कर महाकाल पर विजय का आशीर्वाद प्राप्त किया था। वे शुक्रवार को समाज सेवी नरेंद्र वालिया के परिवार की तरफ से श्री कालेश्वर महादेव मंदिर के प्रवेश द्वार के निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पूर्व श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से संचालित संस्कृत वेद विद्यालय के आचार्य नरेश कौशिक व वेद पाठशाला के ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया। इसके उपरांत विधायक सुभाष सुधा ने श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्री साईं मंदिर में भी माथा टेका। इस दौरान विधायक ने कालेश्वर तीर्थ का अवलोकन भी किया। श्री कालेश्वर महादेव मंदिर के प्रवेश द्वार बनाने पर प्रसिद्ध समाजसेवी नरेंद्र वालिया के परिवार की तरफ से 6 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि श्री कालेश्वर महादेव मंदिर का प्रवेश द्वार भव्य बनेगा और मंदिर का सौंदर्यीकरण भी होगा।

नगर परिषद की तरफ से मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर एलईडी लाइट और पैवर ब्लाक भी लगाए जाएंगे। इसी तरह श्री साईं मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी लाइट और पैवर ब्लाक लगाएं जाएंगे। समाज सेवी नरेंद्र वालिया ने मेहमानों का स्वागत किया। सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, प्रधान यशेन्द्र शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने कालेश्वर तीर्थ के जीर्णोद्धार के बारे में विस्तृत चर्चा भी की। मौके पर समाज सेवी नरेंद्र वालिया, श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार के सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा, संरक्षक एवं केडीबी सदस्य राजेंद्र जोशी, संरक्षक श्री प्रकाश मिश्रा, प्रधान यशेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान पवन शर्मा पोनी, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, पंडित रामराज, नीरज ऐरन, राजेंद्र परासर, बार एसोसिएशन के प्रधान मनोज वशिष्ठ एडवोकेट, डा. सतदेव, रामकुमार गौतम, सुरेंद्र गौतम, विजेंद्र वालिया, तिलक राज, धर्मपाल कौशिक, सुंदर वालिया, यशपाल शर्मा, मुकेश जोशी, शेखर शर्मा, विजय शर्मा, डा. विजय, धीरज गुलाटी, सुरेन्द्र शर्मा, सुनंद मिश्रा, राजीव अच्चू स्वामी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें