फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश वंदन यात्रा ने 70 गांवों की परिक्रमा कर दिया समरसता का संदेश : कलसाना

Tue, 25 Aug 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा का शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव भव्य स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलश वंदन यात्रा गांव पाडलु से शुरू होकर दाऊ माजरा, लण्डी, छपरा, छपरी, त्योड़ा, त्योड़ी, किशनगढ़ और कसलाना होते हुए शाहाबाद में हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना के कार्यालय पहुंची।
इस दौरान सभी गांवों में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलशों में श्री गुरु रविदास जी के जन्मस्थान की पावन मिट्टी को विराजमान किया गया है। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से कलशों के दर्शन किए। यात्रा के गांवों में पहुंचने पर महिलाओं ने कलशों को अपने सिर पर सुशोभित कर गांव की परिक्रमा की। इस दौरान पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

70 गांवों की परिक्रमा कर चुकी कलश वंदन यात्रा : सुभाष कलसाना
चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि कलश वंदन यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का संदेश देने वाली यात्रा है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। भाजपा शाहाबाद मंडल अध्यक्ष सुपार्श्व जैन ने कहा कि कलश वंदन यात्रा ने पूरे शाहाबाद क्षेत्र में श्रद्धा और सामाजिक समरसता का वातावरण बनाया है। गांव-गांव में जिस प्रकार ग्रामीण, महिलाएं और युवा यात्रा का स्वागत कर रहे हैं, वह श्री गुरु रविदास जी के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें