फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कला सृष्टि मंच ने ''चक्कर ही चक्कर'' की सफलता पर कलाकारों को सम्मानित किया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित हुए कलाकार एवं अन्य अतिथि।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांस्कृतिक संस्था कला सृष्टि मंच ने हाल ही में अपने हास्य नाटक ''चक्कर ही चक्कर'' की अभूतपूर्व सफलता का जश्न मनाया। प्रेरणा वृद्धाश्रम में अभिनंदन एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित हुआ। इसमें नाटक से जुड़े सभी कलाकारों, तकनीकी सहयोगियों और रंगकर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। निर्देशक बृज किशोर शर्मा ने दर्शकों के स्नेह और समर्थन को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कलाकारों की मेहनत और टीम भावना को सफलता का श्रेय दिया। मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि कलाकारों ने गीत, संगीत, कव्वाली, कविता पाठ व नृत्य प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संगीत निर्देशक अमरजीत सिंह ने कलाकारों के उत्साह और समर्पण की सराहना की। उन्होंने रंगमंच को मनोरंजन के साथ समाज को दिशा देने वाला मंच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें