फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोनो एक्टिंग में काजल, नृत्य में शाल्की और मिमिक्री में तनु प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीएन कॉलेज में दो दिवसीय प्रतिभान्वेषण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन मोनो एक्टिंग, नृत्य और मिमिक्री प्रतियोगिताएं हुईं। मोनो एक्टिंग में काजल, नृत्य में शाल्की और मिमिक्री में तनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में नेहा और खुशबू दूसरे स्थान पर रहीं। समूह नृत्य में निधि, भूमिका और आयुषी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में कुल 162 छात्राओं ने भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ममता सचदेवा ने छात्राओं को अपनी मौलिकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य उपासना आहूजा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाते हैं। कुल 371 छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें