कोरोना वायरस के मृतक का संस्कार करने के लिए शिवधाम, कब्रिस्तान किया चिन्हित, शिवधाम के लिए नियुक्त की 5 सदस्यीय कमेटी, सफाई व फायर बिग्रेड कर्मचारियों को वितरित की पीपीई किट पिहोवा 13 अप्रैल\t\tनगर पालिका के सचिव अंकुश पराशर ने कहा कि कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी घोषित की जा चुकी है। इस महामारी से बचाव के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के आदेश दिए गए है, इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है। इतना ही नहीं नगर पालिका की तरफ से वायरस से बचाव के लिए सामुदायिक शौलालयों, सरकारी भवनों को सेनिटाईज किया जा रहा है। \tनपा सचिव अंकुश पराशर ने सोमवार को नपा के अधिकारियों और कर्मचारियों को सेनिटाईजेशन को लेकर कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले नपा सचिव ने एसडीएम सोनू राम के आदेशानुसार नगर पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों, फायर बिग्रेड के कर्मचारियों और कोरोना वायरस के संक्रमित व्यक्ति की मृत्यू को लेकर 5 लोगों की बनाई गई टीम को भी पीपीई किट वितरित की गई। इसके अलावा गलव्स, मास्क और सेनिटाईजर भी उपलब्ध करवाएग गए। नपा सचिव ने कहा कि एसडीएम के आदेशानुसार कोरोना वायरस के कारण मृत्यू होने वाले व्यक्ति का संस्कार करने के लिए कैथल रोड़ पर स्थिति शिव धाम को चिन्हित किया गया है, इसके अलावा मुस्लिम समुदाय के लिए धूलगढ़ भेरिया गांव में कब्रिस्तान व ईसाइ समाज के लिए वार्ड 14 में जगह तय की है। \tउन्होंने कहा कि सरकारी भवनों को सेनिटाईज करने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है जो नियमित रुप से सरकारी भवनों को सेनिटाईज करेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग घरों से बाहर न निकले, नगरपालिका की तरफ से सभी वार्डो की नियमित रुप से सफाई भी करवाई जाएगी और घर-घर जाकर टिप्पर कूड़ा एकत्रित करेंगे। इसके लिए लोगों को सहयोग करना होगा।