फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के समय में बदलाव, सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने अब आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के लिए समय में परिवर्तन किया है। इस नई समय सारणी के अनुसार आवश्यक वस्तुओं की दुकाने सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ही खोली जा सकेंगी। अब 15 अप्रैल से इस निर्धारित समय के अनुसार ही दुकानें खुलेंगी। उन्होंने कहा है कि सभी मेडिकल, फलों, सब्जियों, और आवश्यक वस्तुओं की सभी दुकाने खोलने तथा घर-घर जाकर दूध व न्यूज पेपर की सप्लाई सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ही रहेगा, हालांकि होम डिलीवरी आवश्यक वस्तुओं के लिए जारी रहेगी। सभी आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के साथ-साथ मीट और अंडों की दुकाने भी सामान्य पब्लिक के लिए दुकाने सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक रविवार को भी खुली रहेंगी। \tउन्होंने कहा कि मेडिकल की दुकाने रविवार को भी सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। इतना ही नहीं अस्पतालों और नर्सिंग होम के परिसरों में दवाई विक्रेताओं की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी। उन्होंने कहा कि शहर के क्षेत्र में दूध वाली डेयरी में कार्य शाम के समय दुकान का शटर बंद करके होगा लेकिन दूध बेचने का सामान्य पब्लिक के लिए कार्य सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक ही किया जा सकेगा। यह आदेश 15 अप्रैल से आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें