फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष्टिक आहार का महत्व बताया

विज्ञापन
राजकीय स्कूल में शिविर के दौरान जांच करते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पांचवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत आयुष विभाग की ओर से बुधवार को राजकीय हाई स्कूल गांव मुर्तजापुर व राजकीय हाई स्कूल गांव लुखी में स्वास्थ्य शिविर को आयोजन किया गया। मुख्यातिथि जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने पौष्टिक आहार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेकर स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सकता हैं।
उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करवाने वाली माताओं को घर में हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, फल, दही, लस्सी व सलाद आदि का नियमित रुप से सेवन करना चाहिए जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं। कैंप में आयुष विभाग के डॉ. राजकपुर, डॉ. महिपाल, डॉ. रीतू, एवं डॉ. गुरप्रीत ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करवाने वाली माताओं, शिशुओं, छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के रोगों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप में रोगियों का उपचार भी किया। आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से कुल 386 मरीजों का इलाज किया गया। सेवा पखवाड़ा के तहत राजकीय हाई स्कूल गांव मुर्तजापुर में आयोजित कैंप में आयुष विभाग के अनुभवी चिकित्सकों की ओर से तुलसी सहजन, कंचनार, अमरूद, आंवला व गिलोय आदि का रोपण ौरा वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें