कुरुक्षेत्र। गलत दिशा से निकली हरियाणा रोडवेज की बस ने पिपली बस अड्डे के बाहर एक बाइक सवार को रौंद दिया।
मृतक निकटवर्ती गांव देवीदास पुरा का रहने वाला था। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उधर
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार जीटी
रोड पिपली बस अड्डे के बाहर रोडवेज बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक
की मौत हो गई।
पुलिस कर्मी पवन कुमार ने बताया कि देवीदासपुरा निवासी रमेश कुमार पुत्र बनारसीदास शाहाबाद से कुरुक्षेत्र की ओर आ रहा था।
इस
दौरान पिपली बस अड्डे से बाहर निकली हरियाणा रोडवेज की एक बस गलत दिशा से
होती हुई, शाहाबाद की ओर जा रही थी। इसी वजह से उक्त मोटरसाइकिल से उसकी
भिड़ंत हो गई थी।