फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Thu, 15 May 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गलत दिशा से निकली हरियाणा रोडवेज की बस ने पिपली बस अड्डे के बाहर एक बाइक सवार को रौंद दिया।
विज्ञापन


मृतक निकटवर्ती गांव देवीदास पुरा का रहने वाला था। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उधर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार जीटी रोड पिपली बस अड्डे के बाहर रोडवेज बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस कर्मी पवन कुमार ने बताया कि देवीदासपुरा निवासी रमेश कुमार पुत्र बनारसीदास शाहाबाद से कुरुक्षेत्र की ओर आ रहा था।

इस दौरान पिपली बस अड्डे से बाहर निकली हरियाणा रोडवेज की एक बस गलत दिशा से होती हुई, शाहाबाद की ओर जा रही थी। इसी वजह से उक्त मोटरसाइकिल से उसकी भिड़ंत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें