फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सिर्फ एक इंस्टॉल से खाता हो जाता है खाली, एसपी ने जारी की साइबर चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठग अब फर्जी लोन एप, ऑनलाइन गेम और इनामी योजनाओं के नाम पर खतरनाक एपीके फाइलें भेजकर लोगों को चपत लगा रहे हैं। जिले में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष साइबर एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि ठग सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप के जरिये पहले विश्वास जीतते हैं, फिर लुभावने ऑफर के साथ एपीके फाइल भेजते हैं। इस फाइल को इंस्टॉल करते ही मैलवेयर सक्रिय हो जाता है और ठगों को मोबाइल का पूरा रिमोट एक्सेस मिल जाता है। कैमरा, माइक्रोफोन, गैलरी, कॉन्टेक्ट्स, बैंकिंग एप और ओटीपी तक की जानकारी चुराकर मिनटों में खाते खाली कर दिए जाते हैं। कई मामलों में पीड़ित को पता तब चलता है, जब लाखों रुपये गायब हो चुके होते हैं।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात स्रोत से आई एपीके फाइल कभी इंस्टॉल न करें। एप केवल गुगल प्ले स्टोर या आधिकारिक वेबसाइट से ही डाउनलोड करें व लोन व बैंकिंग कार्यों के लिए केवल अधिकृत एप का ही उपयोग करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 डायल करें पर शिकायत दर्ज करें। उन्होंने कहा कि सतर्कता ही सबसे मजबूत कवच है। एक क्लिक का लालच जीवनभर का नुकसान दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें