फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साझा मोर्चा ने साधा कर्मियों से संपर्क, अंबाला में आज करेंगे न्याय मार्च

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नए बस अड्डे पर बैठक के तहत न्याय मार्च की रणनीति पर चर्चा करते रोडवेज यूनियन पदा​ध
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन और इंटक ने शुक्रवार को मुख्य डिपो परिसर में संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पदाधिकारियों ने विभिन्न कार्यालयों में संपर्क साध चालकों-परिचालकों एवं अन्य कर्मचारियों से मुलाकात की और उनसे बढ़-चढ़कर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता एवं डिपो सचिव रणजीत करोड़ा ने बताया कि ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन और इंटक के बीच आंदोलन के संदर्भ में बैठक हुई। दोनों तरफ से 25 जुलाई को अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने पर बातचीत की गई। इससे पहले शहर की सड़कों पर न्याय मार्च निकाला जाएगा। कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि कुरुक्षेत्र डिपो से अधिकाधिक कर्मचारी अंबाला पहुंचेंगे। इस अवसर पर वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, इंटक के राज्य सचिव जरनैल सिंह एवं डिपो सचिव जितेंद्र पांचाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


ये हैं मुख्य मांगें
चालक-परिचालक का ग्रेड पे बढ़ाया जाए, जोखिम भत्ता दिया जाए, पदोन्नतियां समय पर हों, साल 2016 में लगे चालक पक्के किए जाएं, एचकेआरएन के कर्मचारी नियुक्ति तिथि से पक्के करें, काटी गई छुट्टियां पुन: प्रदान की जाएं, धुलाई भत्ते का प्रावधान हो और निजीकरण को बंद करके रोडवेज में पक्की भर्तियां की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें