फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई तक ज्वाइनिंग न दी तो बैठेंगे आमरण अनशन पर

Mon, 09 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
Joining sit on fast unto death if not given until May 15 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नियुक्ति की मांग को लेकर नव चयनित जेबीटी ने पात्र अध्यापक संघ के बैनर तले  रविवार को कर्ण पार्क में काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रधान सुभाष चंद व प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहताश रेहडू ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने 15 मई तक जेबीटी 9455 को ज्वाइनिंग नहीं दी तो हरियाणा के सभी चयनित सदस्य अपने परिवार समेत हेड ऑफिस पंचकुला शिक्षा सदन पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जलूस के रूप में मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जिसमें जल्द से जल्द ज्वाइनिंग की मांग की गई। इस पर मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने सभा को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर पूरा किया जायेगा।  


सभा को मुख्य रूप से सर्वकर्मचारी संघ करनाल ने अपना समर्थन दिया। संघ के नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक भाजपा सरकार सदस्यों को ज्वाइनिंग नहीं देती तब तक सर्व कर्मचारी संघ नवचयनित 9455 जेबीटी सदस्यों की लड़ाई अग्रणी होकर लड़ता रहेगा। सभा में सर्वकर्मचारी संघ के जिला सहसचिव सुशील गुर्जर सिरसी ने अपने स बोधन में कहा कि भाजपा सरकार हमेशा कर्मचारी विरोधी रही है। जब भी कोई मांग सरकार से पूरी होती है तो उसमें सर्वकर्मचारी संघ को संघर्षशील होकर मांग पूरी करवानी पड़ती है। लेकिन सर्वकर्मचारी संघ कभी भी अपने संघर्ष से पीछे नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभा में मुख्य रूप से सर्वकर्मचारी संघ के साहब सिंह, महावीर पोपड़ा, ओ.पी. माटा, रोशन लाल, जयपाल, राजेश शर्मा, सुलतान, सुरेश, देवीचंद, ऋषिपाल व चयनित जेबीटी सदस्यों से अजायब सिंह, भूपेंद्र शाहपुर, अमन करनाल, कुलदीप असंध, दिव्या, सुमन, सुमनलता, रेनू, सोनिया, सुरेंद्र, गुरबचन, आनंद, सुनील आदि सैकड़ों की संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें