फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जितेंद्र चौथी बार बने गोशाला महासंघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गोशाला महासंघ की आम सभा की बैठक में जितेंद्र पाल शर्मा को लगातार चौथी बार जिला अध्यक्ष चुना गया। गीता धाम गोशाला के कार्यालय में आयोजित बैठक में चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी पदाधिकारियों के चुनाव को स्वीकार किया।
विज्ञापन


बैठक में जितेंद्र पाल शर्मा को अध्यक्ष, सुरेंद्र गोयल सोनू पिहोवा को उपाध्यक्ष, देवी दयाल शर्मा को सचिव और श्याम लाल गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया। मनिंदर कुमार मौदगिल और संजीव हंस को संरक्षक बनाया गया। इसके अलावा हाकम सिंह, स्वामी सत्यानंद, मनीष कुमार, देशराज और महावीर सिंगला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। बैठक में चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश शर्मा के साथ हरभजन सिंह, हाकम सिंह, श्याम लाल गर्ग, महावीर सिंगला, मनिंदर कुमार मौदगिल, जितेंद्र शर्मा, स्वामी सत्यानंद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें