फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ज्वेलर लूट मामले में एक हफ्ते बाद भी आरोपी फरार

Tue, 28 Apr 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा में 21 अप्रैल की रात ज्वैलरी की दुकान पर गन प्वाइंट पर हुई लूट के मामले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही है। घटना के बाद से पीड़ित ज्वैलर सुकल्प सिंघल और उनका पूरा परिवार दहशत और असुरक्षा के साए में जीने को मजबूर है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने वारदात से पहले अच्छी तरह रेकी की थी। दुकान बंद करने के समय दो नकाबपोश युवकों में से एक ने गन तानकर उनसे सोने-डायमंड की अंगूठियां और नकदी लूट ली। दूसरा बदमाश बाहर मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था। लूट के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ज्वेलर ने दावा किया है कि घटना के बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। हालांकि इन धमकियों के पीछे कौन है, इसका अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें