पिहोवा। ताला तोड़कर चोर घर से जेवर तथा विदेशी मुद्रा चुराकर फरार हो गए। परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में हरबंस सिंह निवासी किला फार्म ने बताया कि वह छह नवंबर को परिवार सहित शादी समारोह में गए हुए थे। वापस आए तो गेट के ताले टूटे हुए मिले। जांच में पाया तो चोर घर से करीब साढ़े तीन तोले सोने के गहने, 700 ऑस्ट्रेलियाई डाॅलर तथा पांच हजार रुपये चुरा ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद