फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ताला तोड़कर घर से जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। चोरों ने देर रात एक घर और सेलर को निशाना बनाया। घर से चोर पांच लाख रुपये से ज्यादा के जेवर, नकदी व सामान और सेलर से धान के कट्टे चुराकर फरार हो गए। उधर, बाइक पर आए दो युवक महिला के गले से सोने की चेन छीन ले गए।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में करनैल सिंह निवासी मुर्तजापुर ने बताया कि उसका भाई सिमरजीत सिंह अपने निजी काम से 22 सितंबर को गोरखपुर गया था। वह अपने घर को ताला लगाकर गया था। वह एक नवंबर को दिवाली के मौके पर शाम छह बजे घर में दीया जलाने गया तो घर का ताला टूटा हुआ था। चोर अलमारी का ताला तोड़कर 5.20 लाख रुपये सोना-चांदी के जेवर, दो सिलिंडर, एलसीडी, तीन पंखे समेत नकदी चुराकर फरार हो गए थे। उधर, बलतेज सिंह निवासी इस्हाक ने बताया कि उसका गांव में ही सेलर है। सुबह करीब चार बजे दो युवक उसके सेलर की दीवार फांदकर धान के कट्टे चुराकर भाग रहे थे। उनको देखकर उसके भतीजे ने शोर मचाया तो आरोपी कट्टे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आरोपी बगैर नंबर की बाइक पर आए थे, जिसे सेलर के बाहर छोड़ दिया। इससे पहले भी उसके सेलर से धान के 10 कट्टे चोरी हो गए थे।


महिला के गले से छीनी चेन
पिहोवा। थाना शहर में दर्ज शिकायत में रूबी निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि वह अपनी भतीजी को लेकर स्कूटी पर खरीदारी करने के लिए गुरुद्वारा रोड की मार्केट में आई थी। शाम करीब पौने सात बजे सामान खरीदकर वापस घर जा रहे थे। जैसे ही शिवपुरी रोड पर श्री राम मंदिर से आगे पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसके गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। दोनों आरोपियों ने कपड़े से मुंह ढका हुआ था। उसकी चेन करीब एक तोले की थी। शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें