जेई के तबादले को लेकर जहां बिजली कर्मी पिछले कई दिनों से धरना देकर रोष जता रहे है वहीं अधिकारी प्रदर्शनकारी कर्मियों के दबाव में नहीं आना चाहते। शायद यही कारण है कि निगम के अधिकारी अब धरना देने वाले कर्मियों की अनुपस्थिति दिखाने लगे हैं। जिससे कर्मियों में रोष ओर भी गहरा गया है, जिसके चलते अब पूूरी तरह से काम छोड़ देने की भी धमकी दी है।
सोमवार को कर्मियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले दिए जा रहे धरने में केंद्रीय परिषद के महासचिव बाल कुमार शर्मा , बलवंत सिंह व उप महासचिव देवेंद्र शर्मा पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारियों की ये सोची समझी साजिश है और जेई की बदली कोई बहुत बड़ी डिमांड नहीं थी। शत्रुजीत कपूर ने निगम में प्रबंध निदेशक के तौर पर कुछ समय पहले ही ज्वाइन किया है और उन्होंने निगम में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने सहित कई बड़े कदम उठाए है, जिससे अधिकारियों में बौखलाहट बनी हुई है।
यही कारण है कि वह उनका प्रबंधन फेल करना चाहते है, जिसके चलते ही कुरुक्षेत्र के एक्सईएन यूनियन का टकराव करवाना चाहते है और इसलिए जेई की बदली की आड़ में माहौल खराब करना चाहते है।
यूनियन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार को एसई ने बातचीत के लिए बुलाया था, जिस दौरान भी उन्होंने संबंधित अधिकारी पर लगाम लगाने की बजाए कर्मियों को ही उनके साथ मारपीट करने व पुलिस में मामला दर्ज करवाने की नसीहत दे डाली। जिससे स्पष्ट है कि यहां के अधिकारी माहौल खराब करने में लगे है जबकि कर्मचारी शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। यह कर्मी अपने 2 दफतरों मे सुबह -शाम पब्लिक का काम करते हुए धरना रखकर विरोध दर्ज करवा रहे है। धरने पर मुख्य रुप से कृष्णपाल राज कुमार, सुशील, कृष्ण चौहान, श्याम लाल शर्मा, दिनेश कौशिक, विजय चौहान, परमाल सिंह, अंग्रेज सिंह, बाबूराम आदि मौजूद रहे।