फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थानेसर व लाडवा में अवैध कॉलोनियों में चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। डीटीपी की टीम ने थानेसर व लाडवा में अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलाई, जिससे संबंधित लोगों में अफरा-तफरी मची रही। थानेसर में लगभग तीन एकड़ में पनप रही एक अवैध कॉलोनी को जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने कहा कि राजस्व संपदा थानेसर के गांव बजीदपुर व थानेसर के धुराला गांव में लगभग एक एकड़ में पनप रही दो अवैध कॉलोनियों में उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

उधर टीम ने लाडवा में लगभग 2.5 एकड़ में पनप रही एक अवैध कॉलोनी को जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने जारी बयान में कहा कि राजस्व संपदा लाडवा में 2.5 एकड़ में पनप रही एक अवैध कॉलोनियों में उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें