फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री पीतांबरा पीठ में धूमधाम से मनाया जयंती महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। गांव धनीरामपुरा स्थित श्री पीतांबरा पीठ मां बगलामुखी मंदिर में जयंती महोत्सव श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महंत बंसीपुरी व महंत भीमपुरी के सान्निध्य में विधिविधान से मां बगलामुखी का पूजन, हवन और विशाल भंडारा आयोजित किया।
विज्ञापन


महंत बंसी पुरी ने मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मां की साधना से भक्तों को संकटों से मुक्ति, शत्रुओं पर विजय और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। सच्चे मन से मां की आराधना करने पर हर मनोकामना पूर्ण होती है। भक्ति संगीत, मंत्रोच्चारण और हवन की पवित्र ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।


सेवादार व सरपंच विकल चौबे ने बताया कि श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर के महंत विश्वनाथ गिरी, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, स्वामी अमरपुरी, स्वामी धर्मराज पुरी, स्वामी मारकंडेय पुरी, महंत जगन्नाथ पुरी, महंत सर्वेश्वरी गिरी, स्वामी आशुतोष पुरी और बुधर गौतम सहित दूर-दराज से संत महात्मा शामिल हुए। भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर महंत बंसी पुरी से आशीर्वाद लिया। महंत ने माता की चुनरी ओढ़ाकर प्रसाद भेंट किया। विशाल भंडारे में भक्तों ने सेवा करके प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें