फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में जतिन ने हासिल किया छठा स्थान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जतिन को सम्मानित करते शिक्षक। स्कूल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जगत गुरु ब्रह्मानंद विद्या निकेतन के छात्र जतिन ने महाराष्ट्र के चिपलून में आयोजित राष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 किलोमीटर की रेस में देशभर के प्रतिभागियों के बीच छठा स्थान हासिल किया। छात्र की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को कठिन उतार-चढ़ाव वाले मार्ग से गुजरना पड़ा। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जतिन ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए यह स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ी जतिन ने कहा कि वह निरंतर अभ्यास करता है। हर रोज सुबह शाम को साइकिल पर प्रैक्टिस करता है जिसका परिणाम है कि आज वह यह स्थान हासिल कर पाया है। जतिन ने बताया कि वह हर रोज चार से पांच घंटे तक साइकिल चलाता है जिससे उसका स्टेमिना मजबूत हुआ।

वहीं विद्यालय मुखिया जसमेर सिंह और प्रधानाचार्या सविता ने जतिन को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि खेलों में विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।

कुरुक्षेत्र। जतिन को सम्मानित करते शिक्षक। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें