फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जत्थेदार बलदेव सिंह अपने साथियों सहित शिअद हरियाणा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के हिसार से चयनित सदस्य जत्थेदार बलदेव सिंह खालसा सोमवार को अपने साथियों समेत शिअद (हरियाणा) में शामिल हो गए। शिअद (हरियाणा) स्टेट के वरिष्ठ पदाधिकारी जत्थेदार भूपेंद्र सिंह असंध, जत्थेदार सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़, कवलजीत सिंह अजराना और इंद्रपाल सिंह ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया। ये जानकारी बलदेव सिंह खालसा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में कांग्रेस की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने आनंद मैरिज एक्ट लागू कर दिया था लेकिन पंजाब में बादल सरकार होने के बावजूद आज तक इस एक्ट को लागू नहीं किया गया। शिअद (बादल) ने मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंस में पूरे हरियाणा से केवल बलदेव सिंह कैमपुर को छोड़कर किसी को सदस्य तक नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सिख संस्थाओं में कार्यरत पंजाब के कर्मचारियों को नियमों से बाहर जाकर भी तरक्की दी जाती है, जबकि हरियाणा निवासी कर्मचारियों को नियमानुसार भी पदोन्नति नहीं मिल रही। हरियाणा के गुरुद्वारा साहिबान के प्रबंधों में काफी सुधार की जरूरत है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के चुनाव के बाद बनने वाला प्रधान ही सही अर्थों में गुरुद्वारा साहिबान में उचित व्यवस्था परिवर्तन कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें