कुरुक्षेत्र। पटाखे के गोदाम पर छापामारी के दौरान कार्रवाई करते सीएम फ्लाइंग टीम।
- फोटो : Kurukshetra
सीएम फ्लाइंग टीम ने शहर के बाहर रोशनपुर रोड स्थित एक गोदाम पर छापामारी कर गोदाम से भारी मात्रा में लाखों रुपये के अवैध पटाखे पकड़े हैं। इस दौरान टीम ने गोदाम के मालिक से लाइसेंस दिखाने के बारे में कहा तो वह लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे मिलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं किया था और गोदाम से बरामद पटाखों की गिनती जारी थी।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर सायं सीएम उड़नदस्ते की टीम ने रोशन लंबे समय से बंद पड़े एक गोदाम पर छापा मारा। गोदाम के कर्मचारी को मालिक हरगोबिंद सिंह से संपर्क साध कर गोदाम खोलने के लिए कहा गया। सीएम फ्लाइंग टीम ने गोदाम खुलवाकर अंदर चेकिंग की तो गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए जो दीपावली के त्योहार पर बेचने के लिए रखे गए थे। जब टीम ने गोदाम के मालिक से पटाखों के बारे में लाइसेंस दिखाने के बारे में कहा तो वह लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिसके बाद टीम ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह से बात कि तो उन्होंने बताया कि सीएम उड़नदस्ते की टीम ने ने शहर के बाहर स्थित एक गोदाम पर छापामारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए है। सूचना मिलते ही वे टीम सहित मौके पर पहुंच गए थे। टीम की कार्रवाई जारी है। कागजी कार्रवाई पूरी होते ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।