फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गोला फेंक में जश्नप्रीत और नैना प्रथम

विज्ञापन
लाडवा। विजेताओं को प्रोत्साहित करते अति​थि एवं आयोजक। स्वयं
विज्ञापन
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज धनौरा-लाडवा में आयोजित 51वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। विद्यार्थियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। पुरुष और महिला वर्ग में रस्साकशी, 100, 200 और 400 मीटर दौड़, गोला फेंक और मटकी दौड़ सहित कई पारंपरिक और मनोरंजक खेल आयोजित किए गए।
पुरुष वर्ग में वरिष्ठ खिलाड़ी का खिताब द्वितीय वर्ष के समीर और महिला वर्ग में बीए की पायल ने हासिल किया। गोला फेंक में पुरुष वर्ग में जश्नप्रीत, साहिल, अनीत कुमार और महिलाओं में नैना, चंचल और हरदीप कौर विजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ में समीर खान प्रथम, नितिश द्वितीय और गगनदीप सिंह तृतीय रहे। महिला वर्ग में पायल पहले, सानिया दूसरे और सजंना तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में समीर, प्रिंस, नितिश और महिलाओं में सानिया, प्रिया और पायल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में क्षेत्र के एसडीएम अनुभव मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। खेल जीवन में संघर्ष करना सिखाते हैं और एक अच्छा खिलाड़ी आगे चलकर जिम्मेदार नागरिक बनता है। प्रबंधक समिति के प्रधान पवन गर्ग ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अभ्यास करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें