धर्मनगरी में जहां डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं जापानी बुखार जानलेवा हो गया है। हालात ये हैं कि जापानी बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वहीं, दूसरी ओर डेंगू के मरीजों का आंकड़ा भी 65 के पार हो गया है। अस्पताल में भी बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात ये हैं कि अस्पताल में रोजाना ओपीडी में 25 से 30 प्रतिशत मरीज केवल बुखार से पीड़ित ही पहुंच रहे हैं। साथ ही, निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम्स में भी लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है।जापानी बुखार से पीड़ित एक मरीज की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मुंडाखेड़ा गांव निवासी एक बुुजुर्ग को करीब एक सप्ताह पहले शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। ज्यादा हालत बिगड़ने पर बुजुर्ग को पीजीआई रेफर कर दिया गया था, जहां बुजुर्ग ने वीरवार को देर रात उपचार के दौैरान दम तोड़ दिया। बता दें कि जिले में दो जापानी बुखार से पीड़ित मरीज सामने आए थे, जिन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया था। दूसरी मरीज महिला है जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 65 जिले में सात वर्ष बाद एक बार फिर डेंगू पॉजीटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात ये हैं कि पिछले कई वर्षों से मरीजों की संख्या में गिरावट आने के बाद इस वर्ष मरीजों की संख्या अधिक बढ़ जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मौसम में तापमान में गिरावट आ रही है, जिसकी वजह से डेंगू मरीजों की संख्या अब कम होगी। लेकिन, बावजूद इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल डेंगू पॉजीटिव मरीजों की संख्या 65 तक पहुंच गई है, जबकि 211 संदिग्ध मरीजों का रिजल्ट अभी आना बाकी है।
मलेरिया और वायरल भी बिगाड़ रहा सेहत जिले में जहां डेंगू लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है, वहीं मलेरिया और वायरल बुखार ने भी लोगों की सेहत खराब कर रही है। हालात ये हैं कि मलेरिया के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जिले में मलेरिया के रोगियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है और आंकड़ा 200 से पार हो गया है। जबकि वायरल बुखार तो हर घर में पांव पसारता जा रहा है। सिविल अस्पताल में फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र शैली की मानें तो ओपीडी में रोजाना बुखार के मरीजों की भरमार है। हालात ये हैं कि औसतन ओपीडी में 25 से 30 प्रतिशत मरीज रोजाना बुखार के ही आ रहे हैं।
विभाग का दावा, कर दी है फोगिंग स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पूरे जिले में फोगिंग का कार्य पूरे ज ो शोर से चल रहा है। कुरुक्षेत्र शहर की कुछ कॉलोनियों को छोड़कर पूरा कवर कर लिया गया है। अभी तक लाडवा 17 गांव, सलारपुर रोड, चक्रवर्ती मोहल्ला, अमीन रोड, सेक्टर-7, 13, 5 समेत अन्य सेक्टरों के अलावा शहर की कई बाहरी कालोनियों में भी फोगिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। लोगों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है।
जापानी बुखार के आंकड़े --------------------साल केस2007 062008 002009 002010 012011 002012 032013 012014 052015 02
डेंगू के आंकड़े
साल केस2008 1052009 002010 002011 002012 022013 612014 162015 अभी तक 65
डेंगू के 65 केस पॉजीटिव मिले है और 211 केस सदिंग्ध है। जेई के दो मरीजों में से एक मरीज की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान हो गई। जबकि दूसरे मरीज की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। वहीं, मलेरिया बुखार के भी 212 मरीज अभी तक सामने आ चुके हैं। डॉ. मुकेश, सिविल सर्जन, कुरुक्षेत्र।