फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाढ़ राहत कार्य करने के लिए जलबेहडा ग्राम पंचायत सम्मानित

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। बीडीपीओ कार्यालय में जलबेहडा सरपंच पति राजेश शर्मा को प्रशंसा पत्र देतेे बीडीपीओ अ
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्य, अपने कार्य क्षेत्र में खंड स्तर पर और ग्राम पंचायत में सराहनीय कार्य करने के लिए ग्राम जलबेहड़ा की सरपंच रीना शर्मा को सम्मानित किया गया। बीडीपीओ कार्यालय में सरपंच के पति राजेश शर्मा को बीडीपीओ अंकित पूनिया ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


बीडीपीओ अंकित पूनिया ने बताया कि अगस्त माह में मारकंडा नदी के तटबंध टूटने से गांव जलबेहडा, नैसी सहित कई गांवों में बाढ़ आ गई थी। टूटे हुए तटबंध को दुरुस्त करने में ग्राम पंचायत जलबेहडा ने आगे आकर मदद की और टूटे हुए तटबंध को दुरुस्त करने आए मजदूरों के लिए मेडिकल कैंप लगवाया। इस दौरान मौके पर लंगर लगवाए और आसपास के गांवों में मदद सामग्री भेजी। ग्राम पंचायत के इस सराहनीय काम के लिए प्रशासन की तरफ से प्रोत्साहन के लिए ग्राम पंचायत जलबेहड़ा को सम्मानित किया गया है। वहीं सम्मान प्राप्त करने पर राजेश शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत की प्राथमिकता समाजसेवा के कार्य करने ही है। विपरीत परिस्थिति में सेवाभाव से काम करना ही उनका लक्ष्य है। ग्राम पंचायत हमेशा समाजसेवा के कार्यों में सहयोग के लिए तैयार रहती है।

इस्माईलाबाद। बीडीपीओ कार्यालय में जलबेहडा सरपंच पति राजेश शर्मा को प्रशंसा पत्र देतेे बीडीपीओ अ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें