फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जैतपुरा ने चौरासी को 17 रन से हराया

विज्ञापन
पिहोवा। मैच के दौरान शॉट लगाता जैतपुरा का खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। पिहोवा में आयोजित मेगा क्रिकेट कप के पहले दिन जैतपुरा टीम ने जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने चौरासी टीम को 17 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जैतपुरा ने पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। इसके जवाब में चौरासी की टीम तीन विकेट पर केवल 80 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

जैतपुरा की ओर से बंटी ने 10 गेंदों में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 35 रन की तेज पारी खेली। टिंकू ककराला ने 12 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया।
थॉमस चीका ने नौ गेंदों में दो छक्कों और चार चौकों की सहायता से 30 रन बनाए। चौरासी के गेंदबाज दीपू ने एक ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। 98 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौरासी टीम को जीत नहीं मिल सकी। मिश्रा लालड़ू ने 13 गेंदों में चार छक्के और चार चौकों की मदद से 42 रन की शानदार पारी खेली। हैली ने भी नौ गेंदों में तीन छक्कों की सहायता से 22 रन बनाए। हालांकि, इन प्रयासों के बावजूद टीम जीत हासिल करने में विफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें