कुरुक्षेत्र। जयराम स्कूल के विजेता खिलाड़ियों के साथ शिक्षक व अन्य। स्वयं
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रथम स्थान हासिल किए। प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के कई खिलाड़ियों का चयन अब जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।
पीटीआई एवं वुशु कोच योगेश शर्मा ने बताया कि गुरुकुल और अन्य विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में वुशु अंडर-17 वर्ग में अवनी, भारती, नव्या, सागर और हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में पावनी और पारस विजेता रहे। उन्होंने बताया कि क्रिकेट अंडर-17 में प्रांजल और अंडर-19 में नवनीत का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जैवलिन थ्रो अंडर-17 में भावना ने जिला स्तर पर जगह बनाई, जबकि कुश्ती प्रतियोगिता में उज्ज्वल और दर्शित ने प्रथम स्थान हासिल कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का टिकट पक्का किया।विद्यालय की प्राचार्य अंजू अग्रवाल और खेल शिक्षिका बबीता ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।