इस्माईलाबाद। जय माता वैष्णो देवी सेवा समिति के सदस्य चंडीगढ़ में आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण
इस्माईलाबाद। जय माता वैष्णो देवी सेवा समिति इस्माईलाबाद के तत्वावधान में सेक्टर-12, पीजीआई चंडीगढ़ में 17वां भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं, मरीजों और उनके परिजनों को प्रेमपूर्वक भोजन प्रसाद वितरित किया गया। समिति के अध्यक्ष सपन बंसल एवं चेयरमैन सुखबीर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था की स्थापना संस्था संरक्षक ऋषि बंसल ने 10 वर्ष पूर्व की थी। उस समय उन्होंने समिति सदस्यों के साथ माता वैष्णो देवी की कृपा से जीवनभर माता की सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया था। इसी क्रम में संस्था ने नव वर्ष 2026 में भी जरूरतमंद व लोगों की सेवा का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों व असहाय लोगों की निस्वार्थ सेवा करना है। संस्था चेयरमैन मुकेश गर्ग ने बताया कि इस वर्ष जून माह में 19 से 22 जून तक माता वैष्णो देवी दरबार कटरा में चार दिवसीय भंडारा आयोजित किया जाएगा। संस्था अध्यक्ष सपन बंसल ने आह्वान किया कि इस तरह के आयोजनों में हिस्सा लेकर समाजसेवा के कार्य में हिस्सा लें।