फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जगबीर मोहड़ी बने जजपा के प्रदेश सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। जननायक जनता पार्टी ने राष्ट्रीय, प्रदेश व हल्का स्तर पर अपनी संगठन कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए कुल 32 पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसी कड़ी में एक बार पुनः शाहाबाद हल्के को पार्टी हाई कमान ने विशेष तरजीह देते हुए पूर्व हल्काध्यक्ष जगबीर मोहड़ी को जननायक जनता पार्टी के प्रदेश सचिव का पदभार दिया है।
विज्ञापन

जगबीर मोहड़ी के जजपा के प्रदेश सचिव बनने पर शाहाबाद हल्के के पार्टी के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता का माहौल व्याप्त है। जजपा के स्थानीय कार्यालय में हल्का अध्यक्ष कुलदीप सैनी सूढ़पुर की अगुवाई में जगबीर मोहड़ी का जोरदार स्वागत किया गया। जननायक जनता पार्टी के हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन चौधरी, जिला अध्यक्ष कुलदीप जखवाला एवं स्वयं हल्का अध्यक्ष कुलदीप सैनी सूढ़पुर ने पुष्पमाला पहनाकर जगबीर मोहड़ी का स्वागत किया।
कुलदीप सैनी ने कहा कि जगबीर मोहड़ी को जजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने से शाहाबाद हल्के के तमाम कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन हुआ है। अपनी नियुक्ति पर जगबीर मोहड़ी ने पार्टी सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला सहित आला कमान का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें