फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महात्मा ज्योतिबा फुले स्किल सेंटर पहुंचे इटली के प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। नवीन जिंदल फाउंडेशन के महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर में इटली प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। इसका उद्देश्य कुरुक्षेत्र के युवाओं को इटली में रोजगार और अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग दिलाना है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में रैंडस्टैड इटली के अर्नाल्डो कैरिग्नानो, रॉबर्टो मेनेघेलो, नीता एंड ब्रदर्स के मलकीत सिंह और वर्ल्ड स्किल्स ऑर्गनाइजेशन, इंडिया के बीर कमल सिंह शामिल थे। उन्होंने सेंटर के कोर्स व सुविधाओं का जायजा लिया। इलेक्ट्रिकल, वेल्डिंग, प्लंबिंग, हेल्थकेयर जैसे सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय मांग पर चर्चा हुई। स्थानीय युवाओं को इटली व अन्य देशों की कंपनियों की जरूरत अनुसार ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे उन्हें सीधे विदेश में रोजगार मिल सकेगा। नवीन जिंदल फाउंडेशन के अभिषेक सहगल ने ''''नवीन अवसर'''' पहल बताई। इसका उद्देश्य युवाओं को हुनरमंद बनाकर सम्मानजनक आजीविका से जोड़ना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें