फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिन में गर्माहट तो रात को बढ़ने लगी ठिठुरन

Thu, 20 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिछले दो दिनों से दिन में गर्माहट तो रात को ठिठुरन बढ़ने लगी है। दिन का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं रात के तापमान में निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। रात को अधिकतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहने लगा है। ऐसे में वातावरण में ठंडक बढ़ने लगी है।
बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों ने सप्ताह भर में तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट होने की बात कहीं है। ऐसे में वातावरण में ठंडक बढ़ेगी। अधिकतम तापमान के 22 डिग्री तक जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर भी घटा : बुधवार को प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट देखने को मिली। सप्ताह भर से शहर में प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में चल रहा था। खुली हवा में सांस लेना लोगों के लिए नुकसानदायक था। प्रदूषण का स्तर निरंतर 180 से 200 के बीच में चल रहा था। जोकि घटकर 103 पहुंच गया। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह श्रेणी अच्छी मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें