फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बादल छाए, बूंदाबांदी हुई, आज भी हैं बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में दूसरे दिन वीरवार को भी मौसम बदला रहा। दिन भर बादल छाए रहे तो कई बार अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन बारिश होने की किसानों की उम्मीद पूरी नहीं हो पाई। हालांकि आज शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बारिश व वीरवार को बादल छाए रहने से भीषण गर्मी से कुछ राहत रही। वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने व बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, पूरे सप्ताह भर ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। किसानों ने बारिश का सीजन शुरू होते ही धान रोपाई कार्य तेज कर दिया है। वीरवार को भी बड़े स्तर पर धान रोपाई की जाती रही। किसान सुरजीत सिंह, सरता राम व रामचंद्र का कहना है कि अगले 10 दिन तक ही अधिकतर रोपाई कार्य पूरा हो जाएगा। अब लगातार बारिश होने की जरूरत है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद का कहना है कि अब बारिश का सीजन शुरू हो चुका है, जिसका किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा। बारिश होने व मौसम में ठंडक रहने से रोपी गई धान जल्द जड़ पकड़ लेती है और फुटाव शुरू हो जाता है। ऐसे में उत्पादन अधिक होने की संभावना भी बढ़ जाती है। जिले में वीरवार को पूरा दिन बारिश की संभावना बनी रही लेकिन कई बार हल्की बूंदाबांदी ही हुई। भीषण गर्मी से राहत रही लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान भी रहे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें