फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लग रहा एक से डेढ़ घंटा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुदेवी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीएम सिटी कहे जाने वाले जिले के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को दवा से पहले घंटों का दर्द झेलना पड़ रहा है। मरीजों को दवा लेने के लिए एक से डेढ़ घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन

रोजाना करीब 1400 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं लेकिन दवा वितरण की व्यवस्था सिर्फ दो काउंटरों के भरोसे चल रही है। हालात इतने खराब हैं कि मरीजों को पंजीकरण करवाने से दवा मिलने में तीन से चार घंटे तक का समय लग रहा है। अस्पताल में कर्मचारियों की भारी कमी इस अव्यवस्था की बड़ी वजह है।
जिलेभर में फार्मासिस्ट के 15 पद खाली पड़े हैं। स्टाफ के अभाव में अतिरिक्त दवा काउंटर नहीं खोले जा रहे हैं जिससे दो काउंटरों पर ही सैकड़ों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मरीजों का कहना है कि परेशानी की शुरुआत रजिस्ट्रेशन काउंटर से ही हो जाती है। यहां पर्ची बनवाने में ही करीब एक घंटे तक का समय लग रहा है। इसके बाद चिकित्सकों को दिखाने के लिए ओपीडी की लाइनों में करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। फिर दवा काउंटर की लाइन में एक से डेढ़ घंटे खड़ा रहना मजबूरी बन गई है। ऐसे में मरीज को दवा मिलने से पहले तीन से चार घंटे तक शारीरिक और मानसिक पीड़ा सहनी पड़ रही है।
विज्ञापन

नौ बजे पहुंचा अस्पताल, एक बजे तक भी चिकित्सक को नहीं दिखा सके : मरीज कर्मचंद ने बताया कि वे सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचे थे लेकिन दोपहर एक बजे तक भी चिकित्सक को नहीं दिखा पाए। उन्होंने कहा कि जब तक डॉक्टर दवा लिखेंगे, तब तक दवा काउंटर बंद हो जाएंगे। इससे पहले भी उन्हें दवा के लिए दो-दो दिन तक अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े हैं।

कुरुक्षेत्र। गुरुदेवी।

कुरुक्षेत्र। गुरुदेवी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें