फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पहले दिन में तो फिर रात को भी जमकर हुई बारिश, जगह-जगह हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करीब दस दिन के बाद बदले मौसम ने एक बार फिर बाढ़ पीड़ित लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को दिन के बाद रात को भी जमकर बारिश हुई, जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं अगले चार दिन और बारिश का मौसम रहने का अनुमान जताया जा रहा है। शुक्रवार व शनिवार को तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

बाढ़ के करीब 10 दिन बाद तक मौसम साफ रहा तो मंगलवार को फिर बदलाव हुआ। दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई तो रात को फिर हुई बारिश से पूरे शहर की गलियां जलमग्न हो गईं। जिले में कुल औसतन बारिश 39.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। गहराई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ सेक्टरों में भी जलभराव हो गया। इससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं बारिश होने के कारण बाढ़ पीड़ित रहे लोगों की चिंता बढ़ गई। लोगों का कहना है कि अब फिर लगातार बारिश का मौसम रहने का अनुमान है, जिससे उनकी परेशानी फिर से बढ़ सकती है। उधर, किसान भी पहले बाढ़ के उतरे पानी के बाद धान रोपाई में जुटे हैं। उनका कहना है कि बारिश तेज हुई या लगातार हुई तो धान रोपाई कार्य फिर बाधित हो सकता है। वहीं धान रोपाई का समय भी खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें