कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों को 15 जून से पहले अपनी ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करवाना होगा। यह जानकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप मिल ने दी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 14वीं किस्त तब तक किसानों के खातों में नहीं आएगी जब तक वे अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी करवाना बेहद आसान है। किसान गूगल प्ले स्टोर से पीएम किसान की मोबाइल एप डाउनलोड करके ई-केवाईसी कर सकते हैं। एक मोबाइल से 10 किसानों की ई-केवाईसी की जा सकती है।