फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अब तक 101.15 मीट्रिक सूरजमुखी खरीद चुकी है हैफेड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले की पांच मंडियों में सूरजमुखी की खरीद का कार्य चल रहा है। इन मंडियों में हैफेड एजेंसी द्वारा फसल खरीद का कार्य किया जा रहा है और शनिवार तक हैफेड द्वारा दो मंडियों से 29.88 मीट्रिक टन सूरजमुखी की फसल की खरीद का कार्य पूरा किया है। अब तक हैफेड ने 101.15 मीट्रिक टन सूरजमुखी की फसल खरीद ली है।
विज्ञापन


उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार पांच जून से सूरजमुखी की फसल खरीदने का कार्य सुचारु रुप से शुरु कर दिया गया है। जिले में शाहाबाद, थानेसर, इस्माईलाबाद, बाबैन, लाडवा मंडी में सूरजमुखी की खरीद का कार्य शुरु किया गया है। इस खरीद कार्य के 10 जून को हैफेड एजेंसी ने इस्माइलाबाद मंडी से 7.68 एमटी और शाहबाद मंडी से 22.20 एमटी सूरजमुखी की फसल की खरीद का कार्य पूरा किया है। इस प्रकार इस जिले में दो मंडियों से कुल 29.88 एमटी सूरजमुखी की फसल हैफेड एजेंसी द्वारा खरीदी गई है और अब तक हैफेड एजेंसी ने कुल 101.15 एमटी सूरजमुखी की फसल को खरीदा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें