फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी : गुलाब सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस की ओर से आमजन के लिए हर प्रकार के अपराध से बचने के लिए व उसके खिलाफ खुलकर आवाज उठाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं। इसी कड़ी में 31 अक्तूबर को थाना झांसा की टीम ने राजकीय स्कूल अजराना कलां के छात्राओं को जागरूक किया। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गुलाब सिंह ने कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए हर नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है।
विज्ञापन

साइबर ठग सोशल मीडिया पर रिश्तेदार बनकर कॉल करते हैं, फर्जी लोन एप, पार्सल धोखा, कॉल फॉरवर्डिंग या अकाउंट हैक कर जानकारी चुराते हैं। उन्होंने सलाह दी कि इंटरनेट अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक रखें, निजी जानकारी साझा न करें और लालच से बचें।
फ्रॉड होने पर तुरंत नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें जिससे पैसा वापस मिल सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हम खुद यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तारी से अपने जीवन को दांव पर लगा रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा नुकसान युवा वर्ग का हो रहा है।
विज्ञापन

इसलिए युवा वर्ग यातायात नियमों को अपने व्यवहार में अपनाकर और छोटी-छोटी आदतों को जीवन का हिस्सा बनाकर अपना व दूसरों का जीवन सुरक्षित रख सकते हैं।
साथ ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में बताते हुए कहा कि इस तरह के अपराध की सूचना दुर्गा शक्ति एप पर व डायल 112 पर दी जा सकती है। एप का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी, इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप पर रजिस्टर कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें