फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इस्माईलाबाद को स्वच्छ शहर जोड़ो कार्यक्रम में किया शामिल

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। चेयरपर्सन मेघा बंसल को मुख्यमंत्री एमओयू देते हुए। स्वयं
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। नगर पालिका चेयरमैन बनने के मात्र छह महीने में सफाई व्यवस्था सुधारने पर मेघा बंसल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वच्छ शहर जोड़ो कार्यक्रम में शामिल किया है। मेघा बंसल ने बताया कि सफाई व्यवस्था सुधारने पर स्वच्छता में अग्रणी स्थान पाने वाले करनाल नगर निगम की तरह इस्माईलाबाद को भी स्वच्छता रैंकिंग में अग्रणी स्थान मिले। इसका लिखित एमओयू मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें सौंपा है।
विज्ञापन

इस पर उनके और सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता के बाकायदा हस्ताक्षर हुए हैं। नगरपालिका पर अधिक जिम्मेदारी से काम करने का जिम्मा आ गया है। नगरपालिका आने वाले दिनों में बड़े सुधार करेगी। जन जन को साथ जोड़ेगी और घर घर तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाएगी । करनाल में हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस्माइलाबाद, सीवन, राजौंद, नारनौंद और कालांवाली को स्वच्छ शहर जोड़ी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। इसमें अधिकारी अपने सुझाव, विचार और प्लानिंग साझा करेंगे। ताकि स्वच्छता रैंकिंग के उद्देश्य को हासिल किया जा सके।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता में पीछे रहने वाली नगर पालिकाओं को भी इस मुहिम में साथ लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस्माइलाबाद की चेयरपर्सन मेघा बंसल और नपा सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता को एमओयू दिया। उन्होंने अपने शहर ही नहीं प्रदेश में नजीर बनने के अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि ऐसा सुनहरा अवसर बार बार नहीं मिलता है। वहीं कुरुक्षेत्र जिले से इस्माइलाबाद का चुनाव कर महिला चेयरपर्सन को अपना वजूद साबित करने का सुअवसर प्रदान किया गया है। अब सभी शहरवासियों के साथ साथ शहर में रेहड़ीवालों, फड़ी व दुकानदारों को डस्टबिन का प्रयोग कर नपा का सहयोग करना चाहिए।

इस्माईलाबाद। चेयरपर्सन मेघा बंसल को मुख्यमंत्री एमओयू देते हुए। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें