फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशिका ने 10 मीटर एयर राइफल एंड पिस्टल प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया

विज्ञापन
विज्ञापन
निशानेबाज इशिका सचदेवा ने 10 मीटर एयर राइफल एंड पिस्टल स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2021 में शानदार प्रदर्शन कर प्री-नेशनल के लिए अपना स्थान बना लिया है। बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी से गदगद इशिका की माता रेणुका प्रीत कौर ने बताया कि तुगलकाबाद दिल्ली में आयोजित इस स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2021 में उनकी पुत्री ने अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन करके धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का ही नहीं, बल्कि हरियाणा का नाम रोशन किया है। महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना में बीएससी रेडियोलॉजी फाइनल की छात्रा इशिका सचदेवा ने बताया कि अब वे 10 से 14 अक्तूबर को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली 10 मीटर एयर राइफल एंड पिस्टल प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप -2021 में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। डॉ. करणी शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में उनके साथ कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, यमुनानगर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे, जिनके बीच उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और वे प्री नेशनल के लिए चयनित हुई हैं। उन्होंने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच जगबीर सिंह और माता रेणुका प्रीत कौर को दिया। उल्लेखनीय है कि इशिका सचदेवा के पिता दीपक सिंह का करीब 15 वर्ष पहले देहांत हो गया था। पिता का साया सिर से उठ जाने के बावजूद इशिका सचदेवा ने कठिन परिश्रम करके यह मुकाम हासिल किया है। सिख परिवार हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं शिरोमणि अकाली दल हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना में इशिका सचदेवा की इस उपलब्धि पर कहा कि इससे सिख समाज का गौरव बढ़ा है। उन्होंने इशिका को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। शिरोमणि अकाली दल हरियाणा महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बीबी रविंदर कौर ने इशिका सचदेवा को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें