इस्माईलाबाद। चम्मू कलां में स्थित सरकारी कॉलेज में प्रतियोगिता में विजेता बच्चों के साथ कॉलेज स
संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां के अंग्रेजी और वाणिज्य विभागों ने मिलकर 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में एक विचारणीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में इरफान ने प्रथम, रज्जी ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के उद्घाटन में प्राचार्य डॉ. गीता सुखीजा ने विद्यार्थियों को उनके प्रयास के लिए सराहा और इस तरह के आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता बढ़ाने और लोकतंत्र में अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजिका अंग्रेजी विभाग की प्रमुख ललिता ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनके प्रयास की सराहना की। वाणिज्य विभाग की प्रमुख डॉ. सविता कुमारी ने भी विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल के रूप में रवि कुमार मौजूद रहे।