फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाली सम्मानित महिलाएं एवं अन्य। वि
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में भाग लेते हुए अति विशिष्ट अतिथि नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. अनीता गोयल ने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना किसी भी राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और समान अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला की पत्नी पूजा सिंगला ने महिलाओं की समाज में भूमिका और नारी सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। गायिका सोनिया शर्मा ने मधुर वाणी से मनमोहक गीतों से कार्यक्रम को सफल बनाया।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अमिता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला दिवस समाज में महिलाओं के सम्मान, समान अधिकार और उनकी उपलब्धियों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन मोती चौक विद्यालय की प्राचार्या रुचिका बंसल, मोनिका गर्ग, रुचि गोयल, इशिता बंसल, रेणु मित्तल, नेहा गुप्ता पार्षद, वीना गर्ग, प्रियंका सिंगला, रेनू सिंगला, प्रिया, सरोज, सुमन अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल आसपास के गांवों की महिला सरपंच व पंच सुखविंदर कौर सहित दोनों विद्यालय की अध्यापिकाएं और महिला सहायक कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें