फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थानेसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस

Tue, 19 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विजेता छात्रों को सम्मानित करते डॉ नरेश सागवाल, मनोज कुमार व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुरातात्विक संग्रहालय थानेसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम विभाजित विश्व को एकजुट करते संग्रहालय रही। तुलसीदास मेमोरियल स्कूल और जय भारती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता हुई और शीर्ष तीन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग के डॉ. नरेश सागवाल ने कहा कि संग्रहालय समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण चंडीगढ़ मंडल के उप अधीक्षण पुरातत्वविद् मनोज जोशी, सहायक पुरातत्वविद् एवं संग्रहालय प्रभारी मनोज कुमार, सहायक पुरातत्वविद् पंकज भारद्वाज सहित संग्रहालय और शेख चिल्ली मकबरा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

कुरुक्षेत्र। विजेता छात्रों को सम्मानित करते डॉ नरेश सागवाल, मनोज कुमार व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें