फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज आज, राज्यपाल करेंगे शिल्प व सरस मेले का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सरस और शिल्प मेले का आगाज आज वीरवार को होगा, जिसमें शिल्प और सरस मेले का शुभारंभ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 12 बजे के करीब करेंगे। इसके साथ ही राज्यपाल सात से 24 दिसंबर तक चलने वाले मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे। इस शिल्प और सरस मेले में 24 राज्यों से आए लगभग 250 से ज्यादा शिल्पकारों ने अपनी शिल्पकला को सजाना शुरू कर दिया है। अहम पहलू यह है कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार भी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

सरस और शिल्प मेले को देखने के लिए देश व प्रदेश के कोने-कोने से लाखों पर्यटक हर वर्ष कुरुक्षेत्र पहुंचते हैं। शिल्प मेले में एनजैडसीसी की तरफ से 24 राज्यों के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय अवार्ड विजेताओं को आमंत्रित किया गया है और लगभग 250 शिल्पकार मेले में शिरकत कर रहे हैं। इसके अलावा डीआरडीए की तरफ से भी सरस मेले में करीब 100 शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया है। जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक होंगे। इन कार्यक्रमों को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

महोत्सव में हरियाणा के लोकनृत्य, शिल्प, लघुउद्योग, खानपान इत्यादि से संबंधित हरियाणा पवेलियन लगेगा, जिससे महोत्सव में आने वाले पर्यटक एवं तीर्थयात्री हरियाणा की संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। हरियाणा के विकास एवं उन्नति विषयक प्रदर्शनियां भी विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जा रही हैं, जिससे लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र विशेष में हुए विकास की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन





सात राज्यों के कलाकार पहुंचे, बिखेरेंगे सांस्कृतिक छटा

एनजैडसीसी की तरफ से कलाकारों का पहला ग्रुप पहुंच चुका है। इसमें जम्मू कश्मीर से 15, हिमाचल प्रदेश से 15, राजस्थान से 12, पंजाब से आठ, उत्तराखंड से 15, हरियाणा से छह कलाकार शामिल है। इसके अलावा चंडीगढ़ से 15 कलाकारों का ग्रुप सात से 10 दिसंबर तक अपनी प्रस्तुति देंगे। एनजैडसीसी के अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस महोत्सव में मध्यप्रदेश का गुडम बाजा, छत्तीसगढ़ का कारमा भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देने के लिए आतुर है। उन्होंने कहा कि आठ से 12 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के 15 कलाकारों का ग्रुप राई की प्रस्तुति देगा और पंजाब के 15 कलाकारों की टीम लुड्डी की प्रस्तुति देगी जो आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें