फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 4 जून को कुरुक्षेत्र में लगेगा अंतरराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में 4 जून को सेक्टर-8 स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर भवन में नवीन अवसर अंतरराष्ट्रीय रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रोजगार महोत्सव में युवाओं को देश और विदेश में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शनिवार को कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम का पोस्टर भी लॉन्च किया गया।
विज्ञापन


नवीन जिंदल फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि रोजगार महोत्सव में स्वास्थ्य सेवाएं, लॉजिस्टिक्स, कंस्ट्रक्शन, आईटी, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, कनाडा, ओमान, कतर और वियतनाम समेत कई देशों में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी भी युवाओं को दी जाएगी। प्रतिभागियों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और रुचि के आधार पर काउंसलिंग कर उन्हें उपयुक्त रोजगार अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें