फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंतर-विश्वविद्यालय क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज केयू में 20 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोहिंटन बारिया ट्रॉफी के लिए अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन इस बार केयू की ओर से आयोजित कराया जाएगा, केयू को इस चैंपियनशिप की पहली बार मेजबानी मिली है।
विज्ञापन

केयू के खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि केयू में यह टूर्नामेंट 20 से 27 अप्रैल तक केयू के स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज के तत्वावधान के अंतर्गत आयोजित चारों जोंस नार्थ, ईस्ट, साउथ, वेस्ट में पहला दूसरा तीसरा और चौथा स्थान लाने वाली चार-चार टीमें इस ट्रॉफी में भाग लेंगी। टूर्नामेंट लीग कम नाकआउट बेसिस पर कराया जाएगा। कुल 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा। लीग मैच 20-20 ओवर प्रारूप के अंतर्गत करवाए जाएंगे तो वहीं क्वार्टर फाइनल्स में भी 40 - 40 ओवर के मैच होंगे।
विश्वविद्यालय ने इस प्रतियोगिता के लिए यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, एसकेएस कॉलेज, किरमिच, यूनिवर्सिटी सीनियर मॉडल सेकेंडरी स्कूल में टर्फ पिचों को तैयार करवाया है। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी, जिनमें नार्थ जोन में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर तथा साउथ जोन में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मद्रास, भारतियार यूनिवर्सिटी तमिलनाडू, यूनिवर्सिटी ऑफ़ कालीकट केरला, रीवा यूनिवर्सिटी कर्नाटक, ईस्ट जोन में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर, अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर, कोल्हान यूनिवर्सिटी झारखंड, त्रिपुरा यूनिवर्सिटी अगरतला तथा वेस्ट जोन में पं दीनदयाल उपाध्याय शेखावती यूनिवर्सिटी राजस्थान, सार्वजनिक यूनिवर्सिटी सूरत, केबीसी नार्थ महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी जलगांव, यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को उद्घाटन समारोह में केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्यातिथि होंगे और बोर्ड ऑफ़ कण्ट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया एवं अन्य विभागों से भी अतिथि इस टूर्नामेंट में शिरकत करेंगे। एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन यूनिवर्सिटीज, नई दिल्ली के यूथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. बलजीत सिंह सेखों भी इस टूर्नामेंट में गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें